Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर के निहारी जंगल में 24 घंटों से लगी आग, करोड़ों का नुकसान

बिलासपुर के निहारी जंगल में 24 घंटों से लगी आग, करोड़ों का नुकसान

सुभाष कुमार गौतम| घुमारवीं
बिलासपुर जिला के निहारी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले चोखना जंगल में सोमवार दिन को लगी आग से वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है, वहीं जंगल जलकर राख हो गया है। आग की लपटें इतनी भंयकर थी कि जंगल के साथ लगते घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे। स्थानीय लोगों व वन कर्मियों आग को बुझाने की कोशिश भी बेकार चली गई विभाग को इस अगजनी की घटना में काफी नुकसान हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगल में आग सोमवार दिन में लगी थी जिस पर काबु करने के बाबजुद मंगलवार सुबह फिर की आग की लपटे उठने से स्थानीय लोगों पंकज पटियाल, प्रताप सिंह, सुमित पटियाल, बलबीर सिंह, प्रितम सिंह, रामलाल, शमशेर सिंह, बलबंत सिंह, विशाल आदि ने वन कर्मियो के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में सफल नहीं रहे। वन विभाग कर्मियों ने लोगो से आग्रह किया है कि जंगल मे आग न लगाएं व जंगल मे आग लगाने पर पकड़े जाने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इतना ही नहीं जंगल की आग में लाखों रूपए की वन सम्पदा वह जंगली जानवरों के मरने की आंशका है लेकिन देखने में आ रहा है कि इस बार जंगलों में भीष्म आग लग रही है

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now