Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: गुरु रविदास महासंघ इन्दौरा ने हाथरस में दुष्कर्म का शिकार हुई लड़की को दी श्रदांजलि

Published on: 30 September 2020
गुरु रविदास महासंघ इन्दौरा ने हाथरस में दुष्कर्म का शिकार हुई लड़की को दी श्रदांजलि

बलजीत|इंदौरा
Kangra News: गुरु रविदास महासंघ इन्दौरा ने हाथरस उत्तरप्रदेश में दुष्कर्म की शिकार हुई लड़की मनीषा वाल्मीकि को श्रदांजलि दी। गुरु रविदास महासंघ के प्रधान रुलदू राम जरंगाल ने कहा कि यह एक अन्याय है कि एक दलित लड़की से दुष्कर्म कर के उसकी लाश को रात को जला दिया जाता है जो कि हिन्दू धर्म के खिलाफ है इस पर समस्त सामाज आक्रोश में है

।वहीँ गुरु रविदास महासंघ इन्दौरा के सचिव अशोक कश्यप ने कहा कि यह एक दुर्भाग्य वाली बात है कि अभी तक लोगों की मानसिकता नहीँ बदली है और यह आज भी लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं उन्होंने कहा कि उक्त युवक जो इसमें आरोपी हैं उनको फांसी की सजा होनी चाहिए। इस मौके पर अशोक कश्यप,रुलदू राम,पूर्ण चंद, विजय कुमार ,आशा रानी ,अंजू वाला सहित मातृ शक्ति आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now