Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत-चीन सीमा पर आईटीबीपी जवानों से की मुलाकात

Published on: 13 July 2023
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत-चीन सीमा पर आईटीबीपी जवानों से की मुलाकात

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार रात लेह में भारत-चीन सीमा पर 15,000 फीट की ऊंचाई पर मुस्तैद आईटीबीपी जवानों से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री वहां जवानों से काफी देर तक बात करते हुए नजर आए। केंद्रीय मंत्री ने जवानों से बात करते हुए उनके अनुभवों का जाना। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारे जवानों का जोश देखकर पता चलेगा कि वो कितने मुस्तैदी और जोश के साथ भारत को सुरक्षित रखते हैं।

इसी के साथ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ सालों में शायद ही कोई ऐसी दिवाली आई हो, जब पीएम मोदी फौजियों के बीच न आए हों। मैंने वो समय भी देखा कि जब यूपीए सरकार में चीन पर सवाल पूछने से रोक दिया जाता था। लेकिन अब किसी की हिम्मत नहीं कि भारत की तरफ कोई आंख उठाकर देख सकें। क्योंकि हमारी सेना तो मजबूत है ही, साथ ही पीछे सरकार भी पूरी मजबूती के साथ खड़ी है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydaily news IndiaEnforcement DirectorateIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now