Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शहीद नरेश ठाकुर की पार्थिव देह देखकर बेसुध हुई पत्‍नी,सैकड़ों लोगों ने दी अंतिम विदाई

Published on: 7 April 2021
naresh-thakur-dead-body-reaches-home

प्रजासत्ता|
पश्चिम बंगाल में आसमानी बिजली गिरने से शहीद हुए कुल्लू की पीज पंचायत के गुंघर निवासी बीएसएफ जवान नरेश ठाकुर का आज ससम्‍मान अंतिम संस्‍कार कर दिया गया। बुधवार सुबह शहीद की पार्थिव देह कुल्लू पहुंची। पार्थिव देह देखकर पत्नी बेसुध हो गई। जवान के टिकरा बावड़ी के पास बने घर से शव यात्रा निकाली गई। यहां राजकीय सम्मान के साथ उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया।

गौरतलब है कि कुल्लू के साथ लगती पीज पंचायत के गुंघर गांव का सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवान नरेश ठाकुर पुत्र देवी सिंह पश्चिम बंगाल के सिंगूर में चार अप्रैल को आसमानी बिजली गिरने से शहीद हो गया था। इसके उपरांत तीन दिनों के बाद बुधवार को शहीद जवान की पार्थिव देह को कुल्लू पहुंचाया गया है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now