साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

बारिश का कहर: तेलका-चम्बा सड़क पर भूस्खलन से यातायात बाधित, चंबा मुख्यालय से टूटा संपर्क

बारिश का कहर: तेलका-चम्बा सड़क पर भूस्खलन से यातायात बाधित, चंबा मुख्यालय से टूटा संपर्क
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

धर्मेंद्र सूर्या। चंबा
हिमाचल में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है, जिसके चलते लगातार भूस्खलन का खतरा बढ़ रहा है। भारी बारिश से तेलका से चम्बा सड़क मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध है। जानकारी अनुसार बजमोता के पास भूस्खलन से मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है, और किसी भी प्रकार के वाहन की आवाजाही दो दिनों से संभव नहीं है।

पीडब्ल्यूडी विभाग का सड़क से कम से कम छोटे वाहनों के लिए बहाल करने के प्रयास जारी हैं। सड़क मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है व दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की चम्बा मुख्यालय की मुख्य सडक़ अवरुद्ध हो जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

लोग निर्माण विभाग के कनिष्ट अभियंता सुनील धवन ने कहा लैंड स्लाइडिंग के चलते चंबा मुख्यालय की सड़क बंद है। लोक निर्माण विभाग युद्ध स्तर पर अवरुद्ध मार्गों को खोलने में लगा है,जल्द यह सडक मार्ग बहाल होगा। उन्होंने कहा कि तेलका से चम्बा मुख्य मार्ग आज रात तक छोटे वाहनों के लिए रोड खोलने का अनुमान है।

Join WhatsApp

Join Now