Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्‍लू में 20 वर्षीय युवक 6 किलो 528 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार, UP का रहने वाला है आरोपी

कुल्‍लू में 20 वर्षीय युवक 6 किलो 528 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार, UP का रहने वाला है आरोपी

प्रजासत्ता|
जिला कुल्लू के बजौरा चेक पोस्ट में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक युवक को छह किलो 528 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। चरस के साथ गिरफ्तार 20 वर्षीय खुशविंद्र पुत्र रामकुमार निवासी मणिपुर खुरड डाकघर बांसी तहसील नारायणी जिला बांदा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि बजौरा चेक पोस्ट में नाकेबंदी के दौरान भुंतर की ओर से आ रही एक वोल्वो बस को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान बस में सवार एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। शक के आधार पर पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से छह किलो 528 ग्राम चरस बरामद हुई।

इसे भी पढ़ें:  कुल्लू: युवती ने वीडियो कॉल पर की अश्लील बातें, रिकॉर्डिंग कर, ब्लैकमेल कर ऐंठे 16 लाख

एसपी ने बताया कि पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है। पुलिस अब इस जाँच में जुट गई है कि युवक इतनी मात्रा में चरस की खेप कहां से लेकर आया और कहां ले जा रहा था, जल्द ही सभी पहलुओं को खंगाला जाएगा।

Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now