Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर स्वास्थ्य विभाग की अनोखी पहल, शहीदों के परिवारों को अस्पतालों में मिलेगा स्पेशल ट्रीटमेंट

हमीरपुर स्वास्थ्य विभाग की अनोखी पहल, शहीदों के परिवारों को अस्पतालों में मिलेगा स्पेशल ट्रीटमेंट

हमीरपुर|
हमीरपुर स्वास्थ विभाग शहीदों के लिए स्पेशल इलाज की ट्रीटमेंट सुविधा उपलब्ध करवाएगा। हमीरपुर अस्पताल में पहुंचने वाले शहीद के परिजनों को अब यहां वहां नहीं भटकना पड़ेगा। उन्हें तुरंत इलाज की सुविधा दूसरों से पहले दी जाएगी।

बता दें कि कारगिल विजय दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर ने एक अनोखी पहल करते हुए फैसला लिया है कि शहीदों के परिवारों के लिए अस्पतालों में पहले ट्रीटमेंट की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा सभी ब्लॉक स्तर पर मौजूद अस्पतालों पर शहीदों के परिवारों को दी जाएगी।

इतना ही नहीं, इन शहीद परिवारों को दूसरों से अलग और जल्दी इलाज की सुविधा अस्पतालों में देने के लिए इनकी स्पेशल ओपीडी पर्ची बनाई जाएगी। जिसपर एक अलग चेकअप करने को लेकर लोगो भी लगाया जाएगा। ताकि संबंधित डॉक्टर या दूसरे मेडिकल स्टाफ को साफ पता चल सके कि चेकअप करवाने वाला परिवार किसी शहीद परिवार से हैं। ऐसे में उनके इलाज को पहली प्राथमिकता देकर. उन्हें चेकअप की सुविधा दी जाएगी।

सीएमओ हमीरपुर डॉक्टर आरके अग्निहोत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर में यह तय किया है। जिन शहीदों ने इस देश के लिए हमारे लिए कुर्बानियां दी हैं। उनके लिए हम किस तरह से सम्मान देकर अपना योगदान दे सकते हैं। इसी कड़ी में शहीदों के परिवारों का अस्पतालों में स्पेशल चेकअप ट्रीटमेंट किया जाएगा।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now