Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर के लुहणू मैदान में 3 से 9 सितंबर तक होगी यह भर्ती रैली

Himachal News Indian Army Agniveer Bharti 2024

बिलासपुर।
वेबसाइट पर दी गई है पूरी जानकारी
थल सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले जिला हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के युवाओं के लिए 3 सितंबर से 9 सितंबर तक बिलासपुर के लुहणू मैदान में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि रैली के लिए पात्र उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड वेबसाइट ज्वाइनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन joinindianarmy.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं तथा इन्हें पात्र उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से भी भेज दिया गया है।

कर्नल बीएस भंडारी ने उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे भर्ती के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट एक अच्छे एवं कलर्ड प्रिंटर में ही निकालकर लाएं। उन्होंने कहा कि पात्र उम्मीदवार वेबसाइट में दी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह से पढ़ें और इसमें दिए गए निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज और इनकी सेल्फ अटेस्टड कॉपियां अवश्य लाएं।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा की टिफिन बैठक, नड्डा ने गिनाई मोदी सरकार की विशेषताएं

इन आवश्यक दस्तावेजों में एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, जाति या डोगरा प्रमाण पत्र, धर्म प्रमाण पत्र, स्कूल या कालेज चरित्र प्रमाण पत्र, सरपंच द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र एवं अविवाहित प्रमाण पत्र, पूर्व सैनिक के बेटे का प्रमाण पत्र, एनसीसी सर्टिफिकेट, खेल की उपलब्धियों का प्रमाण पत्र, हल्फनामा, बैंक खाता नंबर, पैन कार्ड, पुलिस द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण और 20 पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हंै।

कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि अगर किसी अभ्यर्थी ने निर्धारित शैक्षणिक योग्यता ओपन स्कूल से हासिल की है तो उसे उस संस्थान के छोडऩे का सर्टिफिकेट लाना होगा, जहां से उसने अंतिम बार रेगुलर विद्यार्थी के रूप में शिक्षा हासिल की हो। इस सर्टिफिकेट पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी या इसी विभाग के जिला स्तर के अधिकारी के काउंटर साइन होने चाहिए। कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें:  1 अप्रैल से हिमाचल में एंट्री होगी महंगी, जानें प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों की नई रेट लिस्ट
Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now