Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर: दो युवकों के कब्जे से 17.17 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद

बिलासपुर: दो युवकों के कब्जे से 17.17 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद

बिलासपुर।
बिलासपुर जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने चिट्टे की तस्करी में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार बीती रात को एसआईयू टीम के सदस्य थाना स्वारघाट के अधिकार क्षेत्र में स्वारघाट बस स्टैंड चौक पर नाकाबंदी ड्यूटी पर थे। नाकाबंदी के दौरान एसआईयू टीम ने एक कार नंबर एचपी 24बी-9006 को चेकिंग के लिए रोका। जिसमें दो युवकों के कब्जे से 17.17 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आरोपितों की पहचान सूर्यकांत पुत्र शमशेर सिंह निवासी वीपीओ बरमाणा तहसील सदर जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश उम्र 32 वर्ष। तथा सुनील कुमार उर्फ शीलू पुत्र बाबू राम, ग्राम। नेहर डाकघर हरनोरा, तहसील सदर, जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश उम्र 37 वर्ष।

दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना स्वारघाट में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21,25,29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील कुमार उर्फ शीलू बरमाणा क्षेत्र का मुख्य तस्कर है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now