Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देवभूमि में शर्मसार हुई मां की ममता: खेतों में जिंदा मिली नवजात बच्ची

देवभूमि में शर्मसार हुई मां की ममता: खेतों में जिंदा मिली नवजात बच्ची

अनिल शर्मा|
कांगड़ा जिला के पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पँचायत रियाली के बेला लुधियाड़चां गाँव में
माँ की ममता, और इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहाँ खेतों में गुरुवार सुबह एक नवजात बच्ची मिली है। नौ माह तक अपनी कोख में बच्ची को पालने वाली आखिर वो कौन सी मां थी जो जन्म लेते ही उसे खेत में मरने के लिए फेंक गई। शुक्रिया उनका, जिहोंने बच्ची को सही समय पर अस्पताल पहुंचा, उसे जीवनदान दे दिया।

मिली जानकारी अनुसार बेला लुधियाड़चां के एक व्यक्ति ने खेतो में किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनी। जिस पर उसने आगे जाकर देखा तो एक बच्ची रोती हुई मिली। उस व्यक्ति ने इसकी सूचना पँचायत प्रधान व पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडूखर पहुंचाया। जहां पर बच्ची के स्वास्थ्य की जांच की गई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जानकारी देते थाना प्रभारी फतेहपुर रजिंदर कुमार ने बताया बच्ची को फिलहाल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर बच्ची के स्वास्थ्य की जांच होगी। उसके बाद उसे फतेहपुर लाया जाएगा।
उसके उपरांत मामला दर्ज कर नवजात बच्ची को खेतों में छोड़ने वालों की धरपक्कड़ के लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now