Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर में पकड़ा पशुओं से भरा एक ट्रक व दो जीप

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर में पकड़ा पशुओं से भरा एक ट्रक व दो जीप

बिलासपुर|
बिलासपुर जिला में अवैध रूप से पशुओं की तस्करी करने का एक मामला सामने आया है। जहाँ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पशुओं से भरा एक ट्रक व दो जीप पकड़ी है। जानकारी अनुसार मामला बिलासपुर जिला का है जहां के नौनी चौक से कुछ दूरी पर स्थित मंडी भराड़ी पुल के समीप पशुओं से भारी तीन गाड़ियां पकड़ी गई।

बताया जा रहा है कि यह पशु मंडी जिला के घनोटू से रोपड़ ले जाये जा रहे थे जिसकी जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली और उन्होंने इन वाहनों का पीछा करते हुए बिलासपुर के मंडी भराड़ी पुल के समीप रोक लिया और इस बात की सूचना बिलासपुर सदर थाने को दी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन चालकों से इस सम्बंध में डॉक्यूमेंट मांगे मगर वाहन चालकों के पास कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं मिले। गौरतलब है कि एक ट्रक व तीन जीपों में लदी इन 18 गायों में अधिकतर गायों के कान पर रजिस्टर्ड टैग लगे हुए जो कि पंचायत स्तर पर पशुओं को रजिस्टर्ड करने के लिए पशु पालन विभाग द्वारा लगाए जाते हैं।

वहीं इस पूरे मामले को लेकर डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने कहा कि कुछ वाहनों में पशुओं को भरकर ले जाने की शिकायत बिलासपुर सदर थाने में आई है, जिन्हें कुछ लोगों द्वारा रोका गया है और पुलिस टीम मौके पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now