Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पौंग झील के पानी में मिला लापता युवक का शव

Published on: 7 August 2023
पौंग झील के पानी में मिला लापता युवक का शव ,

अनिल शर्मा।
पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ते कस्बा बटाहड़ी के साथ लगती पौंग झील में सोमवार सुबह एक शव मिलने का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी फतेहपुर रजिंदर कुमार से प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय एक व्यक्ति मनजीत सिंह ने सोमवार सुबह फोन के माध्यम से पुलिस को सूचना दी कि बटाहड़ी के साथ लगती पौंग झील में एक शव पड़ा मिला है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तुरन्त घटनास्थल पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान पँचायत हाड़ा के वार्ड नम्बर 5 के राहुल सपुत्र चैन सिंह के तौर पर हुई। उक्त युवक अन्य तीन युवकों के साथ बीते कल घर से निकला था। जोकि वापिस न आया जिस पर परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई पता न लगा। आखिरकार देर शाम उन्होने युवक के लापता होने की शिकायत पुलिस को दी।

वहीं सुबह युवक का शव पौंग झील में पाया गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए साथ गए तीनो युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है ।

वहीं पँचायत प्रधान सुशील कालिया व पूर्व उपप्रधान जरनैल सिंह ने बताया मृतक दसवीं कक्षा का छात्र था जोकि बीते कल रविवार की छुट्टी होने के चलते अपने कुछ साथियों के साथ घर से निकला था। उन्होंने बताया कि मृतक अपने माता -पिता का इकलौता सहारा था । मृतक का पिता व माता दिहाड़ी -मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं।
उन्होने व अन्य लोगों ने शासन व प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now