Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया CM Sukhu Health Update:

शिमला|
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा जिले के तरवाई पुल के पास हुई एक सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है, जहां एक वाहन सिउल नदी में गिर गया, जिसमें 9 पुलिस कर्मियों सहित 11 लोग सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन बैरागढ़ से तीसा की ओर जा रहा था।

प्राप्त सूचना के अनुसार इस दुर्घटना में पांच पुलिस कर्मियों समेत छह लोगों की जान चली गयी और पांच अन्य घायल हो गये। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत प्रदान करने और घायल व्यक्यिों को सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी का मोदी और भाजपा सरकार पर तंज, कहा- नौ साल - जुमले बेमिसाल, जनता बेहाल

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment