Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर : रैगिंग से तंग नर्सिंग छात्रा ने आत्महत्या का किया प्रयास

बिलासपुर : रैगिंग से तंग नर्सिंग छात्रा ने आत्महत्या का किया प्रयास

बिलसपुर|
राजकीय नर्सिंग स्कूल बिलासपुर की एक छात्रा ने रैगिंग से तंग आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। छात्रा ने एक साथ 11 एंटीबायोटिक गोलियां खा लीं। तबीयत बिगड़ने पर छात्रा को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में दाखिल करवाया गया। उसने तीन वरिष्ठ छात्राओं पर रैगिंग का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि नर्सिंग संस्थान में सीनियर छात्रों की ओर से लगातार इस जूनियर छात्रा को प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसके चलते इस छात्रा ने परेशान होकर देर रात ऑफलॉक्स ओर एजिथ्रोमईसन दवाइयों का अतिरिक्त सेवन कर लिया। वहीं इसकी तबीयत बिगड़ने पर क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में उपचार के लिए पहुंचाया गया। वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज किए है। जिसके चलते पुलिस की ओर से रैगिंग का मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर पहुंचा नव विवाहित जोड़ा , शनिवार को विजयपुर में होगी धाम

पीड़ित छात्रा का कहना है कि लंबे समय से उसे सीनियर छात्रों की ओर से प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसके चलते परेशान होकर उसने इस तरह का कदम उठाया है। पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। वही पीड़िता ने नर्सिंग संस्थान के स्टाफ पर भी कई आरोप लगाए हैं।

वहीँ एसपी बिलासपुर कार्थिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा है कि पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  महिला और उसकी बेटी से पड़ोसियों ने रास्ता में रोककर की मारपीट, पालतू कुत्तों से भी कटवाया
Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now