Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांगड़ा के जवाली में पलटी HRTC की बस, आवारा पशुओं को बचाने से हुआ हादसा

कांगड़ा के जवाली में पलटी HRTC की बस, आवारा पशुओं को बचाने से हुआ हादसा

कांगड़ा|
कांगडा जिला के भनेई में देहरा डिपो की नई बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। हादसे के वक्त बस में 25 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। जानकारी अनुसार कांगड़ा के उपमंडल जवाली के भनई में सुबह लगभग 6.45 हिमाचल पथ परिवहन निगम की देहरा डिपो की बस अवारा पशुओं को बचाने के चलते पलट गई।

देहरा डिपो की यह बस पठानकोट-ठियोग रूट पर जा रही थी। हादसे के दौरान बस में लगभग 25 सवारियां थीं। हालांकि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई है। बस में लगभग 25 सवारियां थीं। जिनको स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित वाहर निकाल लिया गया। जिन्हें मामूली चोटें आई हैं जबकि चालक-परिचालक भी सुरक्षित हैं।

इसे भी पढ़ें:  Cyber Fraud: बिना ओटीपी शेयर किए बैंक मैनेजर के खाते से उड़े 10 लाख, मचा हड़कंप

बस के पलटने की आवाज सुनकर काफी लोग एकत्रित हो गए तथा सवारियों को बस से बाहर निकाला गया। वहीं कुछ लोगों ने घायल सवारियों का खुद मरहम पट्टी लगाकर उपचार किया। इसके दौरान इसकी सूचना पुलिस थाना ज्वाली को दी गई। पुलिस टीम ने मौका पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया।

हिमाचल के उपमुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया से जानकारी सांझा करते हुए बताया कि विभाग की तकनीकी टीम गठित कर मामले की जांच की जा रही है। परिवहन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद है।

इसे भी पढ़ें:  पुर्व सैनिक का हार्ट अटैक से निधन, साथी सैनिकों ने आर्मी के अनुशासन के अनुसार दी अंतिम विदाई
Aaj Ki Khabren Dharamshala News Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now