Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रघुवीर बाली ने बिलासपुर में किया ध्वजारोहण, वीर सपूतों के बलिदान को किया याद

रघुवीर बाली ने बिलासपुर में किया ध्वजारोहण, वीर सपूतों के बलिदान को किया याद

बिलासपुर|
कैबिनेट मंत्री रैंक एवं नगरोटा बगवां विधायक रघुवीर बाली ने बिलासपुर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता की। इस मौके पर उन्होंने ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।

रघुवीर बाली के लिए ऐसा पहली बार था जब उन्होंने स्तंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया हो। बाली ने बिलासपुर की जनता से कहा कि वो ये पल कभी नहीं भूलेंगे जो उन्होंने पहली बार बिलासपुर में तिरंग फहराया है।

इस दौरान RS बाली ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले मृतकों को याद किया। साथ ही पीड़ित परिवारों को लेकर दुख जताया। आज एक ऐतिहासिक दिन को पाने के लिए हिंदुस्तान के लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचली महिलाओं के लिए आदर्श थी प्रदेश की पहली लोक गायिका गम्बरी देवी,8 साल की उम्र में शुरू किया था गाना

इस दिन को पाने के लिए लाखों परिवार अपने घरों से बाहर निकले। लाखों लोगों ने घर से निकल कर अपने देश का झंडा बुलंद किया। आज मैं सबको शुभकामनाएं देता हूं। स्वतंत्रता दिवस के बाद करोड़ों लोगों ने अपना योगदान दिया है। जिन्होंने भी देश को बनाने में अपना बलिदान दिया मैं उनको याद करता हूं।

इसे भी पढ़ें:  कोरोना के चलते घुमारवीं के डंगार में बाजार बंद,संक्रमित परिवारों को प्रशासन की सख्त हिदायत

हिमाचल वीरभूमि है, देवभूमि है, जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया उन्हें मैं श्रद्धांजलि देता हूं।
हिमाचल में प्राकृतिक आपदा ने कई परिवारों को दुख दिया है। कई बार प्रदेश के लोगों ने हर मुश्किल को सहा है और मैं उम्मीद करता हूं कि इस प्राकृतिक आपदा से भी हिमाचल प्रदेश जल्द निकलेगा।

रघुवीर बाली ने कहा, प्राकृतिक आपदा को देखते हुए उनकी सरकार और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू दिन रात जमीन पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रशासन से लेकर पार्टी का हर नेता जनता की मदद के लिए तत्पर है। रघुवीर बाली ने बताया कि टूरिज्म क्षेत्र को भी इस आपदा में हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर : 29 वर्षीय युवक ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा कर ली आत्‍महत्‍या
Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now