Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पोंग डैम में जल स्तर बढ़ने से कांगड़ा में बाढ़ जैसे हालात, 1100 लोगों को निकाला गया बाहर, रेस्क्यू जारी

Published on: 16 August 2023
पोंग डैम में जल स्तर बढ़ने से कांगड़ा में बाढ़ जैसे हालात, 800 लोगों को निकाला गया बाहर, रेस्क्यू जारी

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। प्रदेश में बने कई बांधों में पानी का स्तर बढ़ने से खतरे की स्थिति बनी ही ऐसे में फ्लड गेट खोले जा रहे है। पोंग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण कांगड़ा जिले के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है, जिससे भारी संख्या में लोग वहां फंसे हुए हैं।


इस बीच सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर बताया कि, ‘पोंग बांध के पास कांगड़ा के निचले इलाकों से 1100 से अधिक लोगों को निकाला गया, क्योंकि बांध में जल स्तर बढ़ने के कारण गांव से संपर्क टूट गया है। सीएम आगे कहा कि, निकासी अभियान अभी भी जारी है और अधिक से अधिक लोगों को गांव से बाहर निकाला जा रहा है। रोजगार की तलाश में बिहार और उत्तर प्रदेश से हिमाचल प्रदेश आए कई प्रवासी मजदूरों को भी सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में सुरक्षित स्थानांतरित कर दिया गया।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया राज्य को करीब 10 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। हमें राज्य के बुनियादी ढांचे के पुनर्विकास में लगभग 1 साल लगेंगा।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now