Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बाढ़ के पानी से डूबा मंड क्षेत्र स्थिति गंभीर

बाढ़ के पानी से डूबा मंड क्षेत्र स्थिति गंभीर

अनिल शर्मा|
विधानसभा फतेहपुर व इंदौरा के सीमांत में जागीर से लेकर काठगढ इंदौरा तक के विस्तृत क्षेत्र में फैला हुआ मंड क्षेत्र जो की आजकल बाढ़ की चपेट में आने से त्राहिमाम कर रहा है।
बीते 2 दिनों से भारी बारिश होने के कारण पोंग बांध का जलस्तर लगभग 1400 फुट के आस पास पहुंच चुका है जिसके चलते ब्यास दरिया में भारी मात्रा में लगभग एक लाख सत्तर हजार क्यूसिक पानी पर सेकंड छोड़ा जा रहा है जिसकी चपेट में हिमाचल के साथ-साथ पंजाब के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।

इन गांवों से लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ वायु सेना व डीसी कांगड़ा द्वारा संयुक्त प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके चलते अब तक कई लोगों को सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा बाढ़ ग्रस्त एरिया से निकालकर काटकर स्थित अस्थाई हेलीपैड वह फतेहपुर के वजीर राम सिंह स्टेडियम में ले जाया जा रहा है इसके अलावा बोट के माध्यम से निकले जा रहे लोगों को बडूखर के राहत शिविर में पहुंचा जा रहा है जहां प्रशासन ने इनके रहने की पूरी व्यवस्था की हुई है। अभी तक 50 लोगो को रेस्क्यू कर फतेहपुर शिविर मर पंहुचाया गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बताते चलें कि पोंग बांध द्वारा छोड़े गए पानी का बहाव इतना तेज है कि बडूखर से पंजाब को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर बनाए गए पुलों के ऊपर से बाढ़ का पानी गुजर रहा है और इसी स्थिति में अगर यह पानी और बढ़ता है तो यह कभी भी पुल ढह सकते हैं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना शाह नहर का बाया किनारा भी इसकी चपेट से अछूता नहीं है बताते चलें कि शाह नहर जो की व्यास नदी के साथ-साथ बनी हुई है उसके ऊपर से पानी गुजर रहा है।

अब तक दर्जनों परिवार बेला ठाकरा बेला लुधियाडच, मंड बहादपुर से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर अपने रिश्तेदारों व राहत कैंप में रहने को मजबूर हैं इसके बावजूद भी कई लोग अब तक भी अपने घरों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है प्रशासन बार-बार इन लोगों से आग्रह कर रहा है कि और अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने की संभावना बनी हुई है इसलिए सभी नागरिक सुरक्षित स्थानों की ओर निकलें।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now