Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कबाड़ की आढ़ में नकली शराब का धंधा चलने वाले को परवाणू पुलिस ने किया गिरफ्तार

कबाड़ की आढ़ में नकली शराब का धंधा चलने वाले को परवाणू पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोलन|
परवाणू पुलिस ने नकली शराब का अवैध धंधा चलने वाले हरियाणा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्ति की पहचाना रिंकू बैहल पुत्र सुभाष चंद, निवासी गांव अब्दुल्लापुर कलौनी पिंजौर, तहसील कालका जिला पंचकुला हरियाणा के तौर पर हुई है। आरोपी व्यक्ति कबाड़ की दुकान की आड़ में अवैध शराब बनाने के साथ-साथ उसकी तस्करी को अंजाम देता था। आरोपित के पकडे जाने की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार थाना परवाणू की टीम को गुप्त सूचना मिली की रिंकू बैहल परवाणू के सैक्टर 4 के गांव नरयाल में शराब बेचने का धंधा करता है। उसने यह एक गोदाम किराये पर ले रखा है तथा यह व्यक्ति इस गोदाम में शराब को स्टोर करके रखता है जिस पर सूचना उपरांत परवाणू पुलिस द्वारा गोदाम की तलाशी ली गई तो गोदाम में पांच अदद पेटी शराब अग्रेजी मार्का 999 POWER STAR FINE WHISKY कुल 60 बोतलें प्रत्येक 750ml, देसी शराब मार्का टैंगो सन्तरा 5 पेटी कुल 60 बोतलें प्रत्येक 750ml , 6 अदद पेटी शराब देसी मार्का शौकिन संतरा कुल 72 बोतलें प्रत्येक 750ml व 4 अदद पेटी देसी शराब मार्का टैंगो संतरा जिसमें कुल 96 अध्धे प्रत्येक 375ML, एक अदद पेटी जिसमें देसी शराब मार्का टैंगो संतरा जिसके अन्दर कुल 50 पव्वे प्रत्येक 180ML तथा 8 अदद बोतलें मार्का टैंगो संतरा प्रत्येक 750 ML प्रत्येक FOR SALE IN UT CHANDIGARH, 68 लेवल रंगीला संतरा व 44 सीलें, एक अदद सीलिंग मशीन, एक अदद बोतल पाऊच मशीन, एक अदद बोतल प्लास्टिक जिसमें स्वीट ऑरेंज फ्लेवर व एक अदद शीशी कांच BRAND PEACOCK, दो पेटी खाली बोतलें व 250 ढ़क्कन बोतल बरामद हुए।

इसे भी पढ़ें:  Solan Firing Incident: सोलन में फायरिंग की घटना, शूलिनी यूनिवर्सिटी का छात्र गिरफ्तार

आरोपी से पूछताछ में पता चला कि यह अवैध शराब का धंधा पिछले 4 सालों से परमाणु क्षेत्र में कर रहा है और इस बार इसने छह महीने पहले सैक्टर 4 में एक दुकान कबाड़ी का काम करने के बहाने किराये पर ली और तब से ये इसमें अवैध शराब का काम करने में लगा हुआ है। आरोपी हरियाणा और चंडीगढ़ से भारी मात्रा में शराब स्मगल करके लेकर आता था और इसमें पानी, स्वीटनर और तीन चार तरीक़े के कैमिकल मिलाकर इसको एडिल्टरेट करके बॉटल्स को अच्छे से सील करके और फेक होलोग्राम और लेबल्स लगाकर स्थानीय जनता को स्मगल कर देता था।

इसे भी पढ़ें:  Solan Chester Hills Project Controversy: सोलन चेस्टर हिल्स प्रोजेक्ट पर सरकार का बड़ा एक्शन, धारा 118 के उल्लंघन पर जमीन होगी जब्त?

आरोपी अवैध शराब का एक बड़ा स्मगलर है। ऐसे में पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ अवैध शराब का धंधा करना, धोखा धड़ी करना, जालसाजी करना और हानिकारक केमिकल्स मिलाकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करना जुर्म धारा 39 excise act, 420, 468, 471 ipc में मुक़दमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ़्तार कर मुक़दमा दर्ज कर आगामी जाँच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: भारी वर्षा से हुए नुकसान का 29 सितम्बर को आकलन करेगा केंद्रीय अंतर मंत्रालय दल
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now