Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

कुमारहट्टी (नवीन)
कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने गत दिवस, विकास खंड सोलन की ग्राम पंचायत चेवा के, गांव उदयपुर क्यार, हरिपुर का दौरा किया। इस दौरान सुलतानपुरी बारिश से प्रभावित ग्रमीणों के परिवारों से मिले। ग्रामीणों ने विधायक को बारिश से हुए नुकसान की जानकारी दी।विधायक ने प्रत्येक गांव के घर-घर जाकर, नुकसान का जायजा लिया, व बताया कि सरकार दुखः,की इस घड़ी में आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

इन गांवों के ग्रामीण पूर्ण चंद, रोशन लाल,चन्दरदत्त,अशोक, तुलाराम,राजू,शामलाल,के मकान में बारिश के कारण भारी क्षति हुई है। प्रभावित परिवारों को विधायक द्वारा समुचित सहायता देने का आश्वासन भी दिया गया। सुल्तानपुरी ने बताया कि जिन भी परिवारों का नुकसान हुआ है,सरकार उन्हें उचित मुआवजा देने का प्रयास कर रही है। विधायक सुलतानपुरी ने बताया कि, कुमार हट्टी से धर्मपुर वाया हरिपुर, बशोलु,उदयपुर सड़क को पक्का करने के लिए साठ लाख की राशि व्यय की जा रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने, कयार व उदयपुर को जल शक्ति विभाग से पेयजल आपूर्ति करवाने बारे  विभाग को शीघ्र ही सर्वे करने का आदेश दिया। उन्होंने उदयपुर से निचली हरिपुर संपर्क मार्ग के लिए ₹300000,, कयार से  पड़गयानी संपर्क मार्ग के लिए ₹300000 देने की भी घोषणा की।

इस अवसर पर हरिपुर गांव के ग्रामीणों के एक प्रतिनिधि  ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, जियालाल ठाकुर  की अगुवाई में हरिपुर में पशु डिस्पेंसरी खोलने की भी मांग की विधायक ने स्थानीय पंचायत प्रधान को इस बारे में तुरंत प्रस्ताव बनाकर भेजना को कहा, व बताया कि वह शीघ्र ही इस एरिया में पशु औषधालय का निर्माण करवाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नवीन सूद, स्थानीय पंचायत प्रधान सुमन लता, उप प्रधान संजय कुमार, उन्हेच पंचायत के प्रधान मोहनलाल कंवर,व अन्य लोग मौजूद रहे।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now