Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कोटबेजा पंचायत के बनोई गांव में भी खिसकने लगी जमीन, गुनाई-बरोटीवाला सड़क व मकानों में भी पड़ी दरारें

Published on: 18 August 2023
कोटबेजा पंचायत के बनोई गांव में भी खिसकने लगी जमीन, गुनाई-बरोटीवाला सड़क व मकानों में भी पड़ी दरारें

कसौली|
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण हो रहा नुकसान थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बारिश से लोगो की निजी संपत्ति को हुये नुकसान के कारण लोग बेघर हो रहे है। इसी कड़ी में कसौली तहसील के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कोटबेजा के बनोई गांव में गुरुवार को देर शाम हुई भारी बारिश से करीब गांव के सात परिवारों के मकानों में दरारें पड़ गई है।

लोगो ने अपने घर खाली कर सामान शिफ्ट कर आस पास शरण ले ली है। बारिश के कारण पूरे गांव को खतरा उत्पन हो गया है। पूरे गांव में दरारें देखी जा सकती है। बनोई गांव के ऊपर से जा रही गुनाई-बरोटीवाला सड़क में भी दरारें आ गई है। जिसके कारण गांव को खतरा पैदा हो गया है। ऐसे में लोगो को अपने परिवार की चिंता सता रही है।

शुक्रवार को प्रशासन की ओर से ग्रामीण राजस्व अधिकारी कोट बेजा नीरज कुमार ने गांव का दौरा किया व पीडित परिवारों से बातचीत की। ग्रामीण राजस्व अधिकारी ने बताया कि बनोई गांव के गीता राम, रविंदर, प्रेमसिंह, कृष्ण दत,बेलीराम, रूपराम, सुंदर सिंह के मकानों में बारिश के कारण मकानों में दरारें आ गई है। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को तरपाल लेने के लिए रसीदे दे दी गई है।

बता दें कि लगभग पचास वर्ष पहले भी भारी बारिश के बाद यह गाँव पूरी तरह से खिसक गया था। लेकिन उसके कुछ सालों बाद हालात सामान्य हुए तो लोगों ने दुबारा अपने घरों में शरण ले ली थी लेकिन एक बार फिर से आपदा की मार इस गाँव पर आ पड़ी है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now