Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बीबीएन के सभी सम्पर्क मार्ग युद्ध स्तर पर बहाल किए जाएंगे

बीबीएन के सभी सम्पर्क मार्ग युद्ध स्तर पर बहाल किए जाएंगे

बद्दी|
मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व तथा नगर नियोजन) राम कुमार ने कहा कि भारी वर्षा से औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ को बहुत अधिक नुकसान हुआ है। राम कुमार आज सोलन ज़िला के बद्दी में एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे।

राम कुमार ने कहा कि गत दिनों भारी वर्षा से औद्यागिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ के मुख्य सम्पर्क मार्ग तथा पुल टूट गए हैं। इन पुलों का युद्ध स्तर पर निर्माण करवाने के लिए प्रदेश सरकार यथा सम्भव प्रयासरत है। राज्य सरकार क्षेत्र के सभी मार्गों की बहाली के लिए कार्य कर रही है। इस दिशा में पड़ोसी राज्य हरियाणा से भी सम्पर्क स्थापित किया गया है।

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि भारी वर्षा से आमजन के साथ-साथ क्षेत्र के उद्योग भी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी विकट परिस्थिति में उद्योग जगत मनोबल बनाए रखे। प्रदेश सरकार उनके साथ है और उनकी यथोचित समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: मासूम बच्चियों से अश्लील हरकत करने वाला कलयुगी शिक्षक गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। यहां से प्रतिदिन लगभग 100 करोड़ रुपये की आय सरकार को मूल्य सवंर्धित के रूप में प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि बद्दी के विकास के लिए मुख्यमंत्री से 50 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि स्वीकृत करने की मांग की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  KIPS Sanwara: कसौली इंटरनेशनल स्कूल के तीन निशानेबाजों का राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ के मार्गों को शीघ्र बहाल करने का मामला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से उठाया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री से आग्रह किया जाएगा कि मामला केन्द्र सरकार के समक्ष रखा जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आवाजाही सुनिश्चित बनाने के लिए अस्थाई पुल शीघ्र निर्मित करना का मामला भी मुख्यमंत्री के ध्यान में लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश से लगभग 125 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रभावितों के पुनर्वास के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को मकान बनाने के लिए शीघ्र ही 03-03 बिस्वा भूमि उपायुक्त सोलन के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि आपदा की इस घड़ी में मुख्यमंत्री राहत कोष में उदारतापूर्वक अंशदान करें।

इसे भी पढ़ें:  दोस्त के साथ बर्थडे मनाने आई हरियाणा की युवती से परवाणू के निजी होटल में सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में भारी वर्षा से लगभग 500 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की कि हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया जाए।
इस अवसर पर नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष तरसेम चैधरी, पार्षद सुरजीत चैधरी, मनोनीत पार्षद राहुल बसंल, कुलदीप कुमार, ज़िला कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष अच्छर पाल, बीबीएन इंटक के अध्यक्ष संजीव कुण्डलस, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दया राम रेंजर उपस्थित थे।

Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now