Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

फतेहपुर: भाजपा कार्यकारिणी में नई नियुक्तियों पर मचा बबाल, आपात बैठक के बाद भी आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी

फतेहपुर: भाजपा कार्यकारिणी में नई नियुक्तियों पर मचा बबाल, आपात बैठक के बाद भी आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी

अनिल शर्मा | फतेहपुर
रविवार को भाजपा संगनाठत्मक जिला के पदाधिकारीयों की नई सूचि जारी होने के साथ ही फतेहपुर विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं में बड़ा बबाल मच गया। सूचि जारी होने के बाद ही फतेहपुर विधानसभा से जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की सोशल मीडिया के माध्यम से इस्तीफो की झडी शुरू हो गई। एक के बाद एक कई कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे देने की पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर डाली।

कार्यकताओं में बढ़ता विवाद देख भाजपा नेताओं ने मामले को लेकर सोमवार को फतेहपुर विधानसभा के रैहन के एक निजी पैलेस में फतेहपुर भाजपा मण्डल की आपातकालीन बैठक बुलाई। यह बैठक मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र राणा की अध्यक्ष मे हुई। इस बैठक में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अपना-अपना दु:खड़ा रोया।

वहीँ नई नियुक्तियों को लेकर हंगामा होने से बैठक का माहौल गरमा गया। बैठक में पहुंचे नवनियुक भाजपा सदस्य तरसेम राणा ने तो भाजपा के जिलाध्यक्ष को डिक्टेटर (तानाशाही ) करार दे दिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पूर्व मंत्री एवं फतेहपुर भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया के कहने पर इस्तीफा होल्ड कर लिया है। उन्होंने अश्वाशन दिया है कि इस मामले पर कोई हल निकाला जाएगा। तरसेम राणा ने कहा कि यह जो नियुक्तियां हुई है यह जिलाध्यक्ष की तानाशाही को दर्शाती है।

इसे भी पढ़ें:  अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के 3802 अधूरे आवेदन, नहीं जमा करवाई फीस

तीन विधानसभाओं को हराने का इनाम है पुनः अध्यक्ष बनाना :- रमेश दत्त कालिया

वहीँ बैठक मै पहुंचे नवनियुक्त भाजपा जिला सदस्य रमेश दत्त कालिया ने बैठक के बाद जारी एक वीडियो ब्यान मे संगनाठत्मक जिला नूरपुर के हाल मे नियुक्त किए गये, अध्यक्ष को घेरा है। उन्होंने तंज कस्ते हुए कहा कि फतेहपुर, ज्वाली व इंदौरा विधानसभाएं जिस जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता मे चुनाव हारी थी, उन्हें ही फिर से जिला अध्यक्ष बना दिया गया है। जहाँ चुनाव हारने के लिए जिलाध्यक्ष को पद से हटा देना चाहिए था, पर ऐसा न कर उन्हें पुनः अध्यक्ष बना कर पद पर बैठा दिया है।

इसे भी पढ़ें:  देवभूमि में शर्मसार हुई मां की ममता: खेतों में जिंदा मिली नवजात बच्ची

उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि अगर फतेहपुर से पंद्रह लोगो के भेजे गये थे, तो उनके नाम जिला कार्यकरणी मे क्यों नही आए। जिन लोगो के नाम फतेहपुर से भेजे ही नही गये, उनके नाम कार्यकरणी में कैसे आ गए। उन्होंने अपने इस पद से इस्तीफा दे दिया है, अब वो किसी भी कीमत पर अपना निर्णय बदलने वाले नही है। कालिया ने कहा कि जिला अध्यक्ष को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए तभी चारो विधानसभाओ का भला होगा।

क्या बोले भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश राणा

वहीँ फोन पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश राणा से बात की गयी, तो उन्होंने बताया 15 ,15 लोगो के नाम हर भाजपा मण्डल से मंगवाए गए थे। उन सब को कार्यकारिणी में जगह दी गई है। हर वर्ग के व्यक्ति को जगह दी गयी है, जो लोग वर्षो से काम कर रहे हैं। उनको पार्टी द्धारा सम्मान दिया जाता रहा है, दिया जाता रहेगा। आगे लोकसभा के चुनाव आ रहे हैं उनको मध्य नजर रखते हुए एक अच्छी टीम मिले हाई कमान से चर्चा के बाद ही यह नियुक्तियां की गयी है।

इसे भी पढ़ें:  नगरोटा बगबां से के डी राणा हो सकते आम आदमी पार्टी का चेहरा
Aaj Ki Khabren Dharamshala News Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now