Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

शराब कारोबारी से बंदूक की नोक पर 9 लाख की लूट मामले में 2 लोगो सहित एक महिला भी गिरफ्तार

loot-nine-lakh-rupee-cash-at-gunpoint

प्रजासत्ता|
ऊना पुलिस ने बंदूक की नोक पर शराब कारोबारी के कार्यालय से नौ लाख की लूट मामले में बड़ी सफलता प्राप्त की है । पुलिस ने चंडीगढ़ के सेक्टर-49 से दो युवक गिरफ्तार किए हैं , जबकि एक युवती को भी पुलिस पूछताछ के लिए ऊना लेकर आई है । हालांकि अभी पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

मामले में पुलिस टीम ने कुछ हथियार भी बरामद किए हैं। 15 मार्च को ऊना में रिवॉल्वर की नोक पर शराब कारोबारी के कार्यालय से लूट करके आरोपित पंजाब की तरफ भागे थे। लूट में चार लोग शामिल थे । पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है इसी मामले में पुलिस ने 10 मार्च को अशीष कुमार निवासी मकान नंबर ई 3 सी रेलवे कॉलोनी खन्ना जिला लुधियाना पंजाब से नकली सीम बेचने के मामले में गिरफ्तार किया था|

हिमाचल पुलिस टीम ने सेक्टर -49 में की घेराबंदी एसएचओ थाना सदर गौरव भारद्वाज की अगुआई में पुलिस टीम चार गड़ियों में बुधवार दोपह रको चंडीगढ़ पहुंची। इसके बाद पुलिस ने सेक्टर-49 मैं घेराबंदी की ये लोग वहां एक किराये के मकान में रह रहे थे । एक युवक हिमाचल व एक पंजाब का बताया जा रहा है। इस लूट में चार लोग शमिल थे जिनमें से पुलिस ने फिलहाल दो को दबोचा है।

इस दौरान सेक्टर -49 थाना पुलिस भी मौके पर हिमाचल पुलिस की मदद के लिए मौजूद थी। शराब कारोबारी राजीव राणा ने कहा कि ऊना पुलिस की कार्रवाई काफी सराहनीय है। जिस तरह से पुलिस ने दिन रात मेहनत करके वारदात में शामिल दो आरोपितों को दबोचा है, उससे उम्मीद बंधी है कि अब जल्द ही अन्य आरोपितों को भी पुलिस दबोच लेगी ।

Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now