Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Shimla News : शिमला में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Shimla News | 03/09/2023
राजधानी शिमला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां शिमला बस अड्डे के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हादसे की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

फूटेज भी खंगाल रही पुलिस
पुलिस हादसे में शामिल वाहन की पहचान और आरोपी का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्र के कैमरों की फूटेज भी खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि बस स्टैड शिमला में बस के नीचे आए व्यक्ति का सर और मुंह पूरी तरह से किसी वाहन के टायर के नीचे कूचल गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शुरुवाती जानकारी में मृतक व्यक्ति की जेब में अभी तक कोई भी पहचान सम्बन्धित दस्तावेज भी प्राप्त नहीं हुआ है, जिस कारण से व्यक्ति की पहचान नहीं हो पा रही है। मृतक के शरीर को देखकर प्रतीत हो रहा है कि इस व्यक्ति की उम्र करीब 35/40 के बीच हो सकती है, जिसे आईजीएमसी शिमला ले जाया गया है। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जाँच शुरू कर दी है।

Shimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now