Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पहाड़ी गायक राज शर्मा की नई एल्बम “सुबेदारिनिए नॉन स्टॉप 2023” लॉन्च

Published on: 6 September 2023
पहाड़ी गायक राज शर्मा की नई एल्बम "सुबेदारिनिए नॉन स्टॉप 2023" लॉन्च

शिमला ब्यूरो|
हिमाचल के सुप्रसिद्ध पहाड़ी गायक और किरपी रा डोला फेम राज शर्मा, की नई एल्बम सुबेदारिनिए नॉन स्टॉप 2023, मंगलवार को रिलीज कर दी गई। इस एल्बम को सरगम रिकॉर्ड के यू ट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया। इस एल्बम का विमोचन नगर परिषद अध्यक्ष ठियोग विवेक थापर द्वारा किया गया है। एल्बम का निर्माण सरगम रिकॉर्ड के बैनर तले रिकॉर्ड किया गया है। इसमें संगीत निर्देशन हिमाचल के सुप्रसिद्ध संगीतकार राजीव नेगी द्वारा किया गया है।

इस एल्बम में तीन गीत है, जिन्हें पंकज ठाकुर ने लिखा है, एल्बम का फिल्मांक राजू कालिया व निर्देशन खुद गायक राज शर्मा ने किया है। एल्बम का विमोचन के दौरान नगर परिषद ठियोग के अध्यक्ष विवेक थापर व पार्षद दिनेश शर्मा, अनिल शर्मा, नीतू मेहता, के साथ संगीत निर्देशक राजीव नेगी, हिमाचल के सुप्रसिद्ध गायक राज शर्मा और राजू कालिया के साथ अन्य साथी भी मौजूद रहे।

पहाड़ी गायक राज शर्मा की नई एल्बम "सुबेदारिनिए नॉन स्टॉप 2023" लॉन्चपहले भी दे चुके हैं हिट गाने 
बता दें कि इससे पहले भी राज शर्मा कई सुपर हिट गाने गा चुके हैं। इस एल्बम का फिल्मांकन हिमाचल की सुंदर वादियों में किया गया है। एल्बम में मुख्य कलाकार, रुर्दा शर्मा, मुस्कान, हैपी शर्मा , इशिका कंवर, चेतन, के अलावा दरोहर डांस गुप शिमला ने अपनी  प्रस्तुती से सजाया है।

 

 

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now