Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बड़ी खबर: पुणे में बाल बाल बचे बीजेपी अध्यक्ष JP Nadda ! गणेश पंडाल में लगी भीषण आग

A massive fire broke out in the Ganesh pandal in the presence of JP Nadda

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क | 27 सितम्बर
मंगलवार देर शाम महाराष्ट्र के पुणे में भगवान गणेश के पंडाल में पूजा के दौरान भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। यह घटना तब हुई, जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के साथ पंडाल में पूजा कर रहे थे। इस दौरान अचानक से पंडाल में भयानक आग लग गई।

Asian Games 2023: भारत के खाते में अब 16 मेडल, आज इन स्पर्धाओं में पक्का करेंगे मेडल
जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने मशक्कत के बाद दोनों नेताओं को तुरंत बाहर निकाला। प्रशासन की ओर से बताया गया कि आग लोकमान्य नगर इलाके में अस्थायी पंडाल के ऊपरी हिस्से में लगी थी, जो बाद में विकराल हो गई। डीसीपी थर्ड जोन सुहैल शर्मा ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने के बाद समय रहते जेपी नड्डा को सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। जिसके बाद पुलिस के सहयोग से स्थिति पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया था।

इसे भी पढ़ें:  Kerosene Supply Rules: अब राशन ही नहीं पेट्रोल पंप पर भी मिलेगा मिट्टी का तेल, सरकार ने नियमों में दी बड़ी ढील

200MP कैमरा और 512GB स्टोरेज के साथ दिवाना बनाने आया Vivo का सस्ता स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ इतनी

अनुमान लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि आतिशबाजी के कारण आग भड़की हो। जो आतिशबाजी गणेश मंडल के सदस्यों की ओर से अतिथियों के स्वागत के लिए की गई थी। उसी के कारण आग लगी।

इसे भी पढ़ें:  Agnipath Scheme पर रोक लगाने से दिल्ली HC का इनकार

बताया जा रहा है कि जैसे ही आग लगी, पुणे शहर के भाजपा अध्यक्ष धीरज घाटे और सिक्योरिटी गार्ड जेपी नड्डा (JP Nadda) को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की प्रतिकृति पंडाल से बाहर की ओर लेकर गए। जिसके तुरंत बाद बारिश आ गई। जिससे आग पर काबू पा लिया गया।

डीसीपी ने बताया कि इसके बाद नड्डा कोथरूड इलाके में भगवान गणेश के दूसरे पंडाल में आरती के लिए चले गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

Himachal News: आपदा से प्रभावित हिमाचल को शीघ्र उपलब्ध करवाया जाए विशेष राहत पैकेज – सीएम सुक्खू

इसे भी पढ़ें:  अनंतनाग में मस्जिद के बाहर आतंकियों ने की फायरिंग, एक घायल

A massive fire broke out in the Ganesh Pandal in the presence of JP Nadda

Aaj Ki Khabren daily news India Enforcement Directorate latest hindi news news news update today priyanka gandhi samachar today today news Hindi top headlines today

Join WhatsApp

Join Now