Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सेल्फ स्टडी के दम पर ऋद्धि पत्रवाल बनी सिविल जज

Published on: 2 December 2023
kangra news

अनिल शर्मा | धर्मशाला
नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के तहत आते 53 मील की ऋद्धि पत्रवाल सिविल जज बन गई हैं। ऋद्धि ने ये मुकाम सेल्फ स्टडी के दम पर पाया है। पंजाब यूनिवर्सिटी से एलएलबी करने के बाद ऋद्धि पत्रवाल ने अपना पूरा फोकस ज्यूडिशियल सर्विस पर रखा। शुक्रवार को निकले परिणाम में ऋद्धि ने प्रदेशभर में आठवां स्थान हासिल किया। उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता, बड़ी बहन व परिजनों को दिया।

बड़ी बहन रितिका पत्रवाल भी अतिरिक्त जिला न्यायवादी
ऋद्धि पत्रवाल ने लॉ की पढाई करने से पहले लॉरिएट इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी से बी फार्मा करने के बाद जुइट वाकनाघाट से एमफार्मा की डिग्री हासिल की थी। उसके बाद वह एलएलबी करने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंची। ऋद्धि ने कुछ समय अनिल खन्ना अकेडमी ऑफ लॉ से कोचिंग ली लेकिन कोरोना के चलते सेल्फ स्टडी करनी पड़ी। इसके बाद न्यायिक परीक्षा में शामिल होकर सिविल जज की परीक्षा में सफलता हासिल की।

ऋद्धि की बड़ी बहन रितिका पत्रवाल भी वर्तमान में कांगड़ा में ही अतिरिक्त जिला न्यायवादी के पद पर तैनात हैं। उनके पिता अक्षय पत्रवाल भी लॉ साइड से ही आते हैं। वह उपनिदेशक नियोजन के पद से रिटायर हुए। ऋद्धि की माता रणजीत पत्रवाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल पद से रिटायर हुई हैं।

TET Admit Card 2023: TET एडमिट कार्ड जारी, 151 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे 20 हजार अभ्यर्थी

HPPSC Conductor Admit Card 2023: इस Direct Link से डाउनलोड करें कंडक्टर पद के लिए एडमिट कार्ड, 10 दिसंबर को परीक्षा

Himachal News: प्रदेश की खाली तिजोरियों को भरने के लिए, पर्यटन उद्योग पर लगा दिया टैक्स : खन्ना

Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now