Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

जनता को परेशानी न हो इसलिए बिलासपुर के गरामोड पर बनाए जा रहे हैं ई-पास,अपना फर्ज निभा रहे सौ जवान

एसपी दिवाकर शर्मा

सुभाष गौतम|घुमारवीं/बिलासपुर
बिलासपुर के एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस का प्रयास है कि प्रदेश सरकार द्धारा लगाए गए लाॅकडाउन के दौरान आम जनता को कोई परेशानी न हो। इसके लिए बिलासपुर पुलिस गरामौड नाके पर हिमाचल प्रदेश में आने वाले लोगों की ई-पास पास बनवाने में मदद कर रही है, ताकि लोग परेशान न हो और वापिस न जाना पडे़। बिलासपुर जिले की पंजाब की सीमा के साथ सटे होने के कारण नौ नाके हैं, जहां पर सौ पुलिस कर्मचारी दिन रात कार्य कर रहे है। लेकिन लोगों की सर्वाधिक आवाजाही गरामौडा व बैहल नाके है। जहां पर गत दिवस 708 लोगों ने प्रवेश किया है। हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों की आवाजाही में कमी आई है। वह यहां पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस विभाग डयूटी पर देने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रहा है ताकि पुलिस कर्मचारी डयूटी के दौरान कोरोना पाॅजिटिव न हो। इसके लिए पुलिस ने बिलासपुर मेें लगभग 622 पुलिस कर्मचारियों का वैक्सीनेशन करवा दिया है। इसके बाद पुलिस लाईन में रहने वाले पुलिस कर्मचारियों के परिवार के सदस्यो का भी वैक्सीनेशन करवाया जाएगा। वहीं लाॅकडाउन के दौरान अगर कोई भी पुलिस कर्मचारी कोरोना पाॅजिटिव आ जाए जो इसके लिए पुलिस लाईन में पांच बैड का आईसोलोशन सेंटर तैयार किया गया है। जहां पर ऑक्सीजन सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कोविड काल मेें किए गए मास्क चालान पर चर्चा करते हुए कहा कि कोविड काल में अब तक पुलिस ने 2554 चालान कर 14 लाख 22 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया है। उन्होंने लोगों से लाॅकडाउन के दौरान नियमों की पालना करने व कोविड प्रोटोकाल के तहत निर्धारित किए गए नियमांें मास्क लगाने, सामाजिक दूरी तथा बार बार हाथोें को सैनीटाईज करने अथवा साबुन से हाथ साफ करने का आहवान किया है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now