Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कोरोना संक्रमित व्यक्ति को शराब तस्करी करते पुलिस ने दबोचा,हत्या के प्रयास का होगा मामला दर्ज

कोरोना संक्रमित व्यक्ति को शराब तस्करी करते पुलिस ने दबोचा,हत्या के प्रयास का होगा मामला दर्ज

प्रजासत्ता|
जिला बिलासपुर जिले के लेठवीं के पास पड़ने वाले गांव ललवाण गांव के निवासी कोरोना पॉजिटिव प्रमोद बजाज को पुलिस ने इसी हालात में शराब की तस्करी करने के आरोप में काबू किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने शराब भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि आरोपी कोरोना संक्रमित है और ऐसे में अवैध शराब तस्करी कर और लोगों का जीवन भी संकट में दल रहा था|

एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस इस युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने जा रही है। इसने कोरोना पॉजिटिव रहते हुए इस तरह की हरकत करके कई लोगों का जीवन खतरे में डाला है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आपको बताते चलें कि यह गांव कंटेनमेंट जोन है और यहां पर कुछ दिन पहले 36 मामले कोरोना के आए हैं जबकि शराब बेचने वाला युवक खुद भी कोरोना पॉजिटिव है । जाहिर है इस तरह के लोग जमाखोरी को बढ़ावा दे रहे हैं क्योंकि शराब के रेट दोगुने होने लगे हैं ।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now