Prajasatta Side Scroll Menu

कोरोना कर्फ्यू में खोल दिया शराब का ठेका, एसडीएम ने किया सील

शराब का ठेका

प्रजासत्ता|
बिलासपुर जिला के भराड़ी के तहत लोअर भराड़ी में स्थित शराब ठेके को एसडीएम घुमारवीं ने सील किया है। बता दें कि भराड़ी में कानून की अवहेलना करते हुए एल-14 शराब ठेका खुला हुआ था। मिली जानकारी मुताबिक पुलिस टीम थाना भराड़ी की टीम एएसआइ राजकुमार, कांस्टेबल पंकज कुमार व मनोज कुमार गस्त पर थी तो मौके पर शराब का ठेका खुला था। जिस पर धारा 144 की अवहेलना करने पर पुलिस थाना भराड़ी ने मामला दर्ज कर दिया है।

वहीँ सूचना मिलने के उपरान्त मौके पर एसडीएम घुमारवीं शशि पाल शर्मा आए और उन्होंने ठेके को सील करवाया। एसडीएम घुमारवीं ने सभी से आग्रह किया है कि सरकार व प्रशासन के दिशा निर्देशों व नियमों का पालन करें। बता दें कि हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू के कारण जहां शराब के ठेकों को पूर्ण रूप से बंद किया गया है|

इसे भी पढ़ें:  Bilaspur Murder Case: बिलासपुर हत्याकांड में आरोपी गोविंद राम पर झारखंड में भी पहली पत्नी हत्या का केस है दर्ज
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now