Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पुलिस ने रात के अंधेरे में कार चालक से बरामद की शराब की खेप

arest, Mandi News

प्रजासत्ता|
उपमंडल घुमारवीं के तहत पुलिस ने मंगलवार रात को अंधेरे का फायदा उठाते हुए शराब तस्करी कर रहे एक तस्कर कोशराब की खेप समेत पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एएसआइ संजय कुमार लखनपाल तथा हेड कांस्टेबल राजकुमार और कांस्टेबल रोहित कुमार पेट्रोलिंग कर रहे थे। टीम जब देहरा चौक पर मौजूद थी तो एक कार मारुति 800 एचपी 23 डी 2225 जाहू की तरफ से आई।

पुलिस ने उसे जांच के लिए रोका तो उसमें देसी शराब की 30 बोतलें बरामद हुईं। पूछताछ के दौरान आरोपित की पहचान सुमन कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा आरोपित के खिलाफ एक्साइज एक्ट 39 तथा धारा 188 के तहत पुलिस थाना भराड़ी में मामला दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: छात्राओं से अनैतिक व्यवहार के आरोप में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल गिरफ्तार, छात्रों ने कॉलेज में प्रदर्शन कर फूंका पुतला..!
Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now