Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

humanity welfare संस्था ने गरीब परिवारों को वितरित की राशन किट

humanity welfare

दिल्ली की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था (humanity welfare) काउंसिल द्वारा कोरोना आपदा को देखते हुए बिलासपुर जिला की ग्राम पंचायत लैहरी सरेल के डमैहर के गरीब परिवारों को राशन किट वितरित की| संस्था के संचालक सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि अगले 7 दिनों तक राशन वितरित किया जाएगा| इस में असमर्थ असहाय एवं गरीब परिवार तथा करोना से ग्रसित लोगों को राशन दिया जाएगा|

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वेलफेयर काउंसिल के हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष मंजू ठाकुर ने की उन्होंने बताया कि राशन खरीदने से लेकर लोगों तक पहुंचाने में स्वच्छता का ध्यान रखा गया है व करोना नियमों का पालन किया जा रहा है व साथ मे लोगों को मास्क भी वितरित किए जा रहे हैं|

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर पुलिस ने स्वारघाट के पंजपीरी में पकड़ी चंडीगढ़ मार्का शराब की बड़ी खेप

मंजू ठाकुर ने लोगों से आह्वान किया कि 2 गज की दूरी व मास्क है जरूरी इस पर विशेष ध्यान दें इसमें निम्न सदस्यों ने अपनी अहम भूमिका निभाई जिसमें अंकुश ठाकुर अभिषेक शर्मा ,मंजू , शिशू ,तथा लैहरी सरेल पंचायत के पंच पुष्पा देवी तथा अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now