Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कोविड सेंटर नेरचौक में तय सीमा से ज्यादा मरीज भर्ती होने पर राजेश धर्माणी ने सरकार से की ये मांग

rajesh dharmani

सुभाष गौतम| घुमारवीं
श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल एवं कोविड सेंटर नेरचौक में तय सीमा से ज्यादा मरीज भर्ती होने की वजह से ऑक्सीजन सप्लाई पर असर पड़ रहा है। इसका ज्यातर असर उन मरीजों पर पड़ रहा है जिनकी हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत है। ऐसे हालात में इन क्रिटिकल केयर वाले कई मरीजों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ मृतकों के परिवार जन भी ऐसे आरोप लगा रहे हैं कि उनके मृतक परिवारिक सदस्य को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाई ।

कॉलेज प्रिसिपल ने ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी के हवाले से स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखकर अवगत करवाया है| जिसमें उन्होंने अधिक मरीजों को दाखिला न दे पाने में असमर्थता दिखाई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस पत्र में कालेज प्रिंसिपल डॉ.आर.सी. ठाकुर के मुताबिक स्वास्थ्य सचिव से कहा है कि आस-पास के जिला चिकित्सा अधिकारियों से और मरीज न भेजने का अनुरोध किया है| क्योंकि पहले से भर्ती मरीजों को भी ऑक्सीजन पर्याप्त नहीं दे पा रहे हैं या जब तक निर्माणाधीन ऑक्सीजन मेनिफोल्ड बन कर तैयार नहीं हो जाता। पत्र के मुताबिक वर्तमान ऑक्सीजन मेनिफोल्ड अधिकतम 2500 लिटर पर मिनट के हिसाब से ऑक्सीज की आपूर्ति कर रहा है|


इस पुरे मामले को लेकर पूर्व कांग्रेस विधायक व मुख्य संसदीय सचिव सचिव आल इंडिया कांग्रेस राजेश धर्माणी ने सरकार से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाए ताकि लोगों को कोई नुकसान न उठाना पड़े|

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now