Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ड्यूटी को निकलने सैनिक का चार दिन बाद मिला शव ,हत्या की आशंका

Published on: 20 May 2021
Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला से ड्यूटी पर लौट रहे एक सैनिक का शव संदिग्ध हालात में मिला है| शव पर चोट के निशान भी पाए गए हैं| परिजनों का आरोप है कि हत्या की गई है| सैनिक की पहचान कुलदीप कुमार (40) के रूप में हुई है| बुधवार को परिजनों ने फौजी का अंतिम संस्कार कर दिया है|

जानकारी के अनुसार, घुमारवीं के साथ लगती ग्राम पंचायत बाड़ी मझेड़वा के गांव बाड़ी के एक सैनिक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंजाब के किरतपुर में मिला है| सैनिक घर से शनिवार सुबह ड्यूटी के लिए यूपी के मेरठ के लिए निकला था| सैनिक घर से गांव के ही व्यक्ति केहर सिंह के साथ बिलासपुर तक गया और उसके बाद सुंदरनगर से किसी जान पहचान के अन्य लोगों के साथ किरतपुर तक पहुंचा

कुलदीप की लाश संदिग्ध हालात में मंगलवार को किरतपुर पंजाब के उस क्षेत्र में मिली जहां से हिमाचल के लिए ट्रक क्लींकर लेकर आते हैं और पहचान जेब में मिले आधार कार्ड से हुई| आनंदपुर साहिब थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है|

बताया जा रहा है कि सैनिक की जेब में मात्र पांच रुपये और रेल का टिकट मिला जबकि वह अपने घर से गया था तो उसके पास दस हजार रुपये और दो मोबाइल फोन थे| सैनिक के चेहरे और अन्य जगह पर चोट के निशान थे, जिससे किसी हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है|

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now