Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन के व्यापारी नेता अपनी गिरफ्तारी देने पहुंचे पुलिस थाने

सोलन के व्यापारी नेता अपनी गिरफ्तारी देने पहुंचे पुलिस थाने

प्रजासत्ता|सोलन
सोलन के व्यापारी नेता शुक्रवार को काली पटियां बांध कर कोटला नाला पुलिस थाना में अपनी गिरफ्तारी देने पहुंचे| दरअसल सोलन के व्यापारियों ने बीते दिन सोलन में जयराम सरकार की नीतियों के विरोध में अपनी दुकानों के बाहर काले झंडे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि सरकार कुछ दुकानों को खोल कर उन्हें लाभ पहुंचा रही है, अन्य व्यापारियों से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। व्यापारियों ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए अपनी दुकानों के बाहर काले झंडे लगाए और आगामी समय में पूरे बाजार को बंद रखने की बात भी कही। जिसके बाद सोलन पुलिस ने व्यापारी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की|

इसे भी पढ़ें:  3 दिनों से लापता युवक का खड्ड में मिला शव, नशे की ओवरडोज हो सकता है मौत का कारण

क्या कहते हैं व्यापारी नेता देखिऐ वीडियो https://youtu.be/RcHAbgjYRgw

Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now