Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू :पुलिस ने 1.238 किलोग्राम चरस की खेप सहित एक युवक किया गिरफ्तार

कुल्लू :पुलिस ने 1.238 किलोग्राम चरस की खेप सहित एक युवक किया गिरफ्तार

प्रजासत्ता|
जिला कुल्लू पुलिस एसआईयू टीम ने वीरवार देर रात को रायसन, डोभी, फोजल व नेरी में एक युवक से एक किलो 238 ग्राम चरस बरामद कर युवक को गिरफ्तार किया । युवक की पहचान 26 वर्षीय केहर सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी गांव गालंग डाकघर फोजल व जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस की एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि डोभी, फोजल व नेरी में चरस की बड़ी तस्करी हो रही है। इसी आधार पर पुलिस ने उस मार्ग पर गश्त लगा रखी थी। इसी दौरान नेरी की ओर से एक युवक पैदल आ रहा था, पुलिस को देखकर युवक घबरा गया और वापिस मुड गया। इस पर पुलिस को शक हुआ और युवक को पिछा किया। कुछ देर बाद पुलिस ने युवक को पकड़ा और उसके हाथ में कैरी बैग की तलाशी ली तो उसमें एक किलो 238 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Tourism Update: पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है मनाली

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चरस कहां से लाई और कहां ले जाने की योजना थी। इसकी पूछताछ की जाएगी। चरस तस्कर को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस इस मामले में हर पहलू की जांच करेगी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now