Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर पुलिस ने ट्रक से पकड़ी 5.24 किलोग्राम अफ़ीम , दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर पुलिस ने ट्रक से पकड़ी 5.24 किलोग्राम अफ़ीम , दो आरोपी गिरफ्तार

प्रजासत्ता|
बिलासपुर पुलिस को अफीम की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिलासपुर पुलिस ने डीएसपी हेड क्वार्टर राजकुमार के नेतृत्व में कलर के पास एक ट्रक की तलाशी के दौरान आ उसके भीतर बैठे हुए 2 लोगों के कब्जे से 5.24 किलोग्राम अफीम बरामद की है|

पुलिस ने उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है दोनों को हिरासत में ले लिया गया है पुलिस सूत्रों ने बताया कि ट्रक में ड्राइवर दलीप सिंह निवासी पट्टा कलर तथा जितेंद्र कुमार मोतिहारी बिहार निवासी थे जिनके कब्जे से अफीम बरामद की गई है|

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बताया जा रहा है कि यह दोनों ट्रक HP69-5452 में सवार होकर यूपी से बिलासपुर की तरफ जा रहे थे| वहीँ पुलिस ने कलर के पास नाका लगा रखा था पुलिस को देखकर दोनों हडबडा गए पुलिस को शक हुआ तो ट्रक की तलाशी ली गई तलाशी के दौरान 5.24 किलो अफीम बरामद हुई जिसकी कीमत लाखों में है|

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now