Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Arvind Kejriwal Bail Verdict: अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत !

Published on: 13 September 2024
Excise Policy Case: The petition of Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal, arrested in a money laundering case related to the alleged liquor scam, Arvind Kejriwal Supreme Court Hearing, DELHI LIQUOR SCAM

Arvind Kejriwal Bail Verdict: दिल्ली की शराब शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आखिरकार आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल ही गई। हालांकि आज सुरक्षित रखा गया फैसला सुनाते हुए बेंच ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को वैध भी बताया है, लेकिन उन्हें राहत दे दी।

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जवल भुइयां की बेंच ने उन्हें राहत दी और रेगुलर बेल दी।वहीं आदेश दिया है कि केजरीवाल की जमानत पर ED द्वारा जमानत देते हुए लागू की गई शर्तें ही लागू होंगी।

उल्लेखनीय है कि आज रेगुलर जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल जेल से करीब 177 दिन बाद बाहर आएंगे। वे दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 21 मार्च 2024 की रात को गिरफ्तार किए गए थे और तब से वे ED-CBI की गिरफ्त में हैं।

बता दें कि गत केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाइयों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने गत 5 सितंबर को फैसला सुरक्षित रखा था, जो आज सुनाया गया। यह फैसला CBI केस में आया है, इससे पहले ED केस में भी उनको जमानत मिल चुकी है। केजरीवाल को ED ने ही 21 मार्च को गिरफ्तार किया था

Aaj Ki Khabrenlatest hindi newsnewssamachar todaytoday news Hindi

Join WhatsApp

Join Now