Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पिता ने बार-बार मोबाइल चलाने से रोका तो 8वीं की छात्रा ने किया सुसाइड

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं/बिलासपु
बिलासपुर में बार-बार मोबाइल चलाने से रोकने पर नाबालिग बेटी ने सुसाइड कर लिया| अस्पताल में इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई| पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है| जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के भराड़ी के एक गांव में माता-पिता ने तेरह साल की बच्ची को मोबाइल चलाने से रोका तो उसने जहर खा लिया| उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई| दायरा गांव की यह घटना है|

13 वर्षीय बेटी आठवीं की छात्रा थी| छात्रा को प्राथमिक उपचार के लिए परिजन जाहू ले गए, लेकिन जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए भोरंज अस्पताल रेफर किया गया और यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई| बेटी के पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं| मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह काम के लिए गए थे| दोपहर को जब खाना खाने के लिए घर आए तो उनकी बेटी को उल्टियां आ रही थी| बेटी को पूछा तो उसने बताया कि उसने जहरीले पदार्थ खा लिया है| परिजन उसे अस्पताल के गए, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई|

इसे भी पढ़ें:  Bilaspur: मंत्री राजेश धर्मानी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हटवाड़ का औचक निरीक्षण

मृतिका के पिता ने पुलिस को बताया कि वह बेटी को ज्यादा मोबाइल चलाने से मना करते थे| इसके अलावा बेटी को किसी और के घर जाने से मना करते थे| इसी बात को लेकर उनकी बेटी जिद्द करती थी| डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि पिता के बयान लेकर मामला दर्ज किया गया है|

Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now