Prajasatta Side Scroll Menu

जानिए ॐ के 11 शारीरिक लाभ

जानिए ॐ के 11 शारीरिक लाभ

प्राचीन भारत से लेकर अब तक ॐ का बहुत महत्व है। ॐ सानतन संस्कृति का मूल आधार ही है , यह एक शब्द नहीं स्वंय परमात्मा ही है। आज संस्कृति में हम आपको ॐ के 11 शारीरिक लाभ बतायेंगे जो आपके लिए बहुत महत्वपुर्ण हैं।
ॐ , ओउम् तीन अक्षरों से बना है।
अ उ म् ।
“अ” का अर्थ है उत्पन्न होना,
“उ” का तात्पर्य है उठना, उड़ना अर्थात् विकास,
“म” का मतलब है मौन हो जाना अर्थात् “ब्रह्मलीन” हो जाना।
ॐ सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति और पूरी सृष्टि का द्योतक है। ॐ का उच्चारण शारीरिक लाभ प्रदान करता है।
ॐ शब्द का महत्व और उसका वैज्ञानिक अर्थ – संस्कृति।
जानिए ॐ कैसे है स्वास्थ्यवर्द्धक और अपनाएं आरोग्य के लिए ॐ के उच्चारण का मार्ग…
ॐ और थायराॅयडः-
ॐ का उच्‍चारण करने से गले में कंपन पैदा होती है जो थायरायड ग्रंथि पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।
ॐ और घबराहटः-
अगर आपको घबराहट या अधीरता होती है तो ॐ के उच्चारण से उत्तम कुछ भी नहीं।
ॐ और तनावः-
यह शरीर के विषैले तत्त्वों को दूर करता है, अर्थात तनाव के कारण पैदा होने वाले द्रव्यों पर नियंत्रण करता है।
ॐ और खून का प्रवाहः-
यह हृदय और ख़ून के प्रवाह को संतुलित रखता है।
ॐ और पाचनः-
ॐ के उच्चारण से पाचन शक्ति तेज़ होती है।
ॐ लाए स्फूर्तिः-
इससे शरीर में फिर से युवावस्था वाली स्फूर्ति का संचार होता है।
ॐ और थकान:-
थकान से बचाने के लिए इससे उत्तम उपाय कुछ और नहीं।
ॐ और नींदः-
नींद न आने की समस्या इससे कुछ ही समय में दूर हो जाती है। रात को सोते समय नींद आने तक मन में इसको करने से निश्चिंत नींद आएगी।
ॐ और फेफड़े:-
कुछ विशेष प्राणायाम के साथ इसे करने से फेफड़ों में मज़बूती आती है।
ॐ और रीढ़ की हड्डी:-
ॐ के पहले शब्‍द का उच्‍चारण करने से कंपन पैदा होती है। इन कंपन से रीढ़ की हड्डी प्रभावित होती है और इसकी क्षमता बढ़ जाती है।
ॐ दूर करे तनावः-
ॐ का उच्चारण करने से पूरा शरीर तनाव-रहित हो जाता है।
आपको यह अवश्य करना चाहिए ॐ का उच्चारण करते रहिए और जीवन में तनाव भगाते रहिए , ॐ का उच्चारण करने मात्र से बहुत फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें:  श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2025: भगवान कृष्ण के 108 नामों और उनके गहरे अर्थों से रू-ब-रू हों
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren astrology tips India Daily Horoscope Hindi Hindu festival 2025 puja vidhi Hindi Rashifal Today religion news India

Join WhatsApp

Join Now