Prajasatta Side Scroll Menu

Himachal Snowfall: हिमाचल में फिर बर्फबारी.. मनाली में फंसी सैकड़ों गाड़ियां, HRTC के भी थमे पहिए..!

Himachal Snowfall: हिमाचल में फिर बर्फबारी.. मनाली में फंसी सैकड़ों गाड़ियां, HRTC के भी थमे पहिए..!

Himachal Snowfall: हिमाचल में शुक्रवार काे मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश में बारिश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई एक बार फिर बर्फबारी हुई है। किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू, मनाली, चंबा, कांगड़ा और शिमला की ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी की वजह से कई गाड़ियां सड़क पर फंस गई हैं. इन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का काम लगातार जारी है।

जानकारी के मुताबिक देर शाम सोलंगनाला से पलचान के दायरे में भारी बर्फबारी शुरू होने से 1500 से अधिक वाहन फंस गए। हल्की बर्फ की परत जमने के कारण वाहन सड़क पर स्किड होने लगे। मनाली पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहनों को बारी-बारी निकालना शुरू कर दिया है। बता दें कि नए साल चलते पर्यटक हिमाचल की ओर अपना रुख कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Dharamshala IPL Match Tickets: जानिए कब मिलेंगे धर्मशाला में आयोजित होने वाले आइपीएल मैचों के ऑनलाइन और ऑफ़लाइन टिकट

मनाली पुलिस ने वाहनों को निकालने के लिए रेसक्यू ऑपरेशन चलाया है। सभी को बारी-बारी मनाली की ओर भेजा जा रहा है। गनीमत यह रही कि पुलिस ने सुबह से ही अटल टनल यातायात के लिए बंद रखी थी। टनल में बर्फबारी अधिक हुई है।

बर्फबारी से थमे HRTC के पहिए

प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। शिमला, मंडी कुल्लू व केलांग डिपो की कई रूट बंद हुए। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा यातायात में न हो इसके लिए निगम प्रबंधन ने कई रूटों को क्लब कर दिया है। एचआरटीसी के अनुसार देर शाम तक 123 रूटों पर यातायात प्रभावित हुआ था जबकि 50 के करीब निजी बसें भी बर्फबारी के चलते तय रूटों पर नहीं जा सकी।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: सांसदों, विधायकों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने संबंधी हिमाचल सरकार की याचिका पर विचार करने के लिए सुप्रीमकोर्ट सहमत

एचआरटीसी की कई बसें रूटों पर फंस गई हैं। सड़कों पर भारी फिसलन के चलते कई रूटों पर रात्रि बस सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। बर्फबारी के बाद सड़कों पर फिसलन के चलते निगम प्रबंधन ने चालकों-परिचालकों को बसों के संचालन के दौरान विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बर्फबारी के दौरान किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचने के निर्देश दिए गए हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal News Today Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP Latest News HP News in Hindi HP News Today

Join WhatsApp

Join Now