Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Stock Market: शेयर बाजार की तेजी जारी: एक्सिस डायरेक्ट ने सुझाए ये 5 महत्वपूर्ण स्टॉक्स! दे सकते है अच्छा रिटर्न..

Stock Market: बाजार की तेजी जारी: एक्सिस डायरेक्ट ने सुझाए ये 5 महत्वपूर्ण स्टॉक्स!

Stock Market News: भारतीय शेयर बाजार में हालिया उतार-चढ़ाव के बावजूद, भारतीय शेयर बाजार ने लगातार दूसरे हफ्ते तेजी के साथ समापन किया है। इस सकारात्मक रुझान को देखते हुए, एक्सिस डायरेक्ट ने निवेशकों के लिए अगले 15 दिनों के लिए इन 5 प्रमुख स्टॉक्स की पहचान की है।

विशेषज्ञों का मानना है कि पोजिशनल ट्रेडर्स को सोमवार को बाजार खुलने पर इन स्टॉक्स पर ध्यान देना चाहिए। जिससे निवशकों को लाभ मिलने के ज्यादा आसार नजर आ रहे हैं। एक प्रतिष्टित चैनल की खबर के मुताबिक जिन 5 प्रमुख स्टॉक्स की बात की जा रही है उनमे;-

1. SBI Life Insurance (SBI Life Share Price Target)

• वर्तमान भाव: 1870 रुपए
• लक्षित मूल्य (टारगेट): 1940 रुपए
• स्टॉपलॉस: 1855 रुपए
• 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर: 1935 रुपए
SBI Life Insurance ने पिछले दो हफ्तों में स्थिरता दिखाई है। निवेशक इस शेयर में तेजी के संकेत देख सकते हैं, विशेष रूप से यदि यह 1940 रुपए के स्तर को पार करता है।

2. Siemens (Siemens Share Price Target)

• वर्तमान भाव: 6832 रुपए
• खरीदारी की रेंज: 6771-6838 रुपए
• लक्षित मूल्य (टारगेट): 7135 रुपए
• स्टॉपलॉस: 6739 रुपए
• 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर: 7975 रुपए
Siemens ने पिछले सप्ताह में 2% और पिछले दो हफ्तों में 4% का रिटर्न दिया है। इस कंपनी के मजबूत बुनियादी ढांचे और भविष्य के विकास संभावनाओं के कारण इसे खरीदने की सलाह दी जा रही है।

3. Nestle India (Nestle Share Price Target)

• वर्तमान भाव: 2699 रुपए
• लक्षित मूल्य (टारगेट): 2750 रुपए
• स्टॉपलॉस: 2640 रुपए
• 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर: 2770 रुपए
Nestle India ने पिछले एक हफ्ते में 7% और पिछले दो हफ्तों में 8% का आकर्षक रिटर्न दिया है। इसकी मजबूत ब्रांड पहचान और स्थिर वित्तीय प्रदर्शन इसे एक सुरक्षित निवेश विकल्प बनाता है।

4. Dr Reddy’s (Dr Reddy Share Price Target)

• वर्तमान भाव: 6551 रुपए
• लक्षित मूल्य (टारगेट): 6700 रुपए
• स्टॉपलॉस: 6520 रुपए
• 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर: 7101 रुपए
हालांकि Dr Reddy’s ने पिछले एक हफ्ते में 1.5% और पिछले दो हफ्तों में लगभग 2% का निगेटिव रिटर्न दिया है, लेकिन इसके मजबूत उत्पाद पोर्टफोलियो और वैश्विक विस्तार की योजनाएं इसे एक संभावित खरीदारी के लिए आकर्षक बनाती हैं।

5. Hindustan Unilever (Hindustan Unilever Share Price Target)

• वर्तमान भाव: 2977 रुपए
• खरीदारी की रेंज: 2950-2980 रुपए
• लक्षित मूल्य (टारगेट): 3250 रुपए
• स्टॉपलॉस: 2930 रुपए
• 20 सितंबर को नया 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर: 2990 रुपए
Hindustan Unilever ने हाल ही में 5% का रिटर्न दिया है। इसकी मजबूत उत्पाद रेंज और निरंतर वृद्धि के कारण इसे एक बेहतरीन निवेश विकल्प माना जा रहा है।

निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण नोट

इन स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है, जो संभावित रूप से लाभकारी हो सकते हैं। हालांकि, निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लेना महत्वपूर्ण है, ताकि किसी भी संभावित जोखिम को समझा जा सके।

Stock Market News Disclaimer: ये जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। निवेश के निर्णय स्वयं लें और उचित परामर्श लें।
Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabreninvest in stocks IndiaNSE BSE updatesensex nifty todayStock Market Live UpdatesStock Market Newsstock market tipsStock Market Today

Join WhatsApp

Join Now