Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Bilaspur Accident: कुल्लू में दशहरा उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रही एक गाड़ी गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में कुल्लू दशहरा उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रही एक गाड़ी गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल
Bilaspur Accident: कुल्लू में दशहरा उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रही एक गाड़ी गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत

Bilaspur Accident: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कुल्लू दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक सतिंदर सरताज के सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद वापस लौट रहे लोगों का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। यह भीषण दुर्घटना कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर हिमाचल और पंजाब की सीमा के पास देहणीं मसेवाल क्षेत्र में घटी। हादसे के दौरान वाहन में सवार चार लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुल्लू दशहरा में साउंड सिस्टम लगाने गए थे पीड़ित
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर बीती रात घटी। गाड़ी में सवार लोग कुल्लू दशहरा की स्टार नाइट में अपना साउंड और डीजे का सामान लगाकर वापस लौट रहे थे। इस कार्यक्रम में मशहूर पंजाबी गायक सतिंदर सरताज ने अपनी प्रस्तुति दी थी। काम निपटाकर जब यह टीम वापस लौट रही थी, तभी देहणी गांव के समीप वाहन चालकीय नियंत्रण खो बैठा और सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुए लोग सीधे तौर पर सतिंदर सरताज की टीम के सदस्य नहीं थे, बल्कि वे कार्यक्रम में साउंड सिस्टम की व्यवस्था से जुड़े थे।

ढाई घंटे चला राहत एवं बचाव अभियान
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परख्चचे उड़ गए और उसका केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद घटनास्थल पर सघन राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। खाई की गहराई और क्षतिग्रस्त वाहन के मलबे के कारण बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब ढाई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बुरी तरह फंसे शवों को केबिन को काटकर बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई और जांच
हादसे की सूचना मिलने के बाद कीरतपुर साहिब थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच संभाली। पुलिस ने सभी चार मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और फोरलेन पर वाहन के अनियंत्रित होने के तकनीकी पहलुओं की भी जांच जारी है। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Bilaspur NewsHimachal AccidentKiratpur Manali FourlaneKullu DussehraSatinder Sartaaj

Join WhatsApp

Join Now