Prajasatta Side Scroll Menu

Himachal News: पूर्व सीपीएस नीरज भारती के साथ एक लाख की ऑनलाइन ठगी, गोवा में बुक करवाया था रिजॉर्ट

Himachal News: पूर्व सीपीएस नीरज भारती के साथ एक लाख की ऑनलाइन ठगी, गोवा में बुक करवाया था रिजॉर्ट

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार के बेटे और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) नीरज भारती (ONLINE FRAUD WITH NEERAJ BHARTI) को एक साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। शातिरों ने गोवा में रिजॉर्ट की बुकिंग के नाम पर उन्हें एक लाख का चूना लगा दिया। इसकी शिकायत शिमला में दर्ज करवाई गई है। पुलिस में पूर्व विधायक नीरज भारती की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक नीरज भारती ने गोवा में अपने किसी कार्य के चलते ऑनलाइन माध्यम से एक रिसॉर्ट की तलाश की। एक वेबसाइट पर उन्हें ‘कारा विला’ नाम का रिजॉर्ट मिला।  मामला तब सामने आया जब नीरज ने गूगल पर गोवा में ‘कारा विला’ नामक एक रिजॉर्ट की बुकिंग के लिए एक लाख रुपये का एडवांस गूगल पे के जरिए ट्रांसफर किया। बाद में यह खुलासा हुआ कि गोवा में ऐसा कोई रिजॉर्ट ही नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते हिमाचल के बॉर्डर पर सख्ती ने रोके श्रद्धालुओं के कदम

शातिर धोखेबाज ने अपना बैंक खाता देकर उन्हें ठगा।  जैसे ही उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला उन्होंने छोटा शिमला थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ इस मामले में शिमला पुलिस ने छोटा शिमला थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal News Today Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP News Today Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now