Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Kullu: कुल्लू में पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा, आपस में टकराए दो पैराग्लाइडर, सैलानी की हुई मौत..!

Kullu: कुल्लू में पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा, आपस में टकराए दो पैराग्लाइडर, सैलानी की हुई मौत..!

Kullu News: कुल्लू जिला के गड़सा में पैराग्लाइडिंग (Paragliding) के दौरान एक बड़ा हादसा पेश आया है। जहाँ दो पैराग्लाइडर टकराने (Paragliders Collide) से कोयंबटूर के रहने वाले एक सैलानी की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद भुंतर पुलिस की टीम ने सैलानी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक कुल्लू के गड़सा में शाम के समय पैराग्लाइडिंग के दौरान 2 पैराग्लाइडर आपस में टकरा गए। इस हादसे में कोयंबटूर के रहने वाले 28 साल के जयेश की मौत हो गई। वहीं, पैराग्लाइडर का पायलट भी घायल हुआ है जिसका ढालपुर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पायलट के पास लाइसेंस (Paragliding License) था और पैराग्लाइडर भी पर्यटन विभाग के पास पंजीकृत था लेकिन आसमान में ही दो पैराग्लाइडर आपस में टकरा गए। हादसे के बाद जिला प्रशासन ने इस हादसे की जांच के लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं ताकि आगे इस तरह के हादसे पेश न आ सकें।

एएसपी कुल्लू संजीव शर्मा (ASP Kullu Sanjeev Sharma) ने बताया “पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर लिया है और अब इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। मृतक सैलानी के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को ढालपुर अस्पताल में किया जाएगा और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा”। इस मामले में अगर कोई लापरवाही पाई जाती है तो पुलिस के द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samacharLatest Kullu NewsLatest Kullu News Today

Join WhatsApp

Join Now