Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: कसौली के मनदीप ने कजाकिस्तान में ग्रेप्पलिंग विश्व कप 2025 में जीता कांस्य पदक..!

Solan News: कसौली के मनदीप मनू ने कजाकिस्तान में ग्रेप्पलिंग विश्व कप 2025 में जीता कांस्य पदक..!

Solan News: सोलन जिले के कसौली तहसील के जगजीत नगर के पहलवान मनदीप मनू ने कजाकिस्तान में आयोजित ग्रेप्पलिंग विश्व कप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 62 किलो भार वर्ग के नो-गी इवेंट में कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ मनदीप ने देश और प्रदेश का नाम वैश्विक मंच पर रोशन किया।

हिमाचल प्रदेश एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ के अध्यक्ष संजय कुमार ने जिला मंडी में संघ के मुख्य कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि भारतीय ग्रेप्पलिंग संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश नरवाल (आईपीएस), महासचिव सुबोध कुमार यादव और भारत में ग्रेप्पलिंग खेल के संस्थापक शिव कुमार पांचाल के मार्गदर्शन में यह सफलता हासिल हुई। सभी ने मनदीप को फोन पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें:  अर्की में खुफिया ऑफिसर बनकर दुकानदार से पैसा वसूलने वाले आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ के कोच और एशियाई पदक विजेता जितेंद्र चौहान ने बताया कि हमारे खिलाड़ियों ने विश्व ग्रेप्पलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। मनदीप का कांस्य पदक प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा, “एक कोच के लिए इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है? कल होने वाले जी-आई ग्रेप्पलिंग इवेंट में भी हमारे खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।”

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now