Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Manali Zip Line Accident: मनाली में जिप लाइन से गिरी बच्ची, वायरल वीडियो ने खोली सुरक्षा की पोल

Manali Zip Line Accident: मनाली में जिप लाइन से गिरी बच्ची, वायरल वीडियो ने खोली सुरक्षा की पोल

Manali Zip Line Accident: पर्यटन नगरी मनाली के नेहरू कुंड क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां जिप लाइन की रस्सी टूटने से 10 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।हालांकि यह घटना बीते 8 जून की है, लेकिन एक सप्ताह बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला सुर्खियों में आया। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के नागपुर से अपने परिवार के साथ मनाली घूमने आई 10 साल की तृषा, पिता प्रफुल्ल की बेटी, नेहरू कुंड में जिप लाइन का लुत्फ उठा रही थी। मगर, जिप लाइन के बीच में ही रस्सी अचानक टूट गई, और तृषा करीब 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

इसे भी पढ़ें:  हादसा ! औट टनल में HRTC बस, बाइक, टैम्पो में जोरदार भिड़ंत, 4 घायल

Watch Manali Zip Line Accident

facebook embed code

इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गई। उसे तुरंत मनाली के अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन उसे इलाज के लिए नागपुर ले गए, जहां उसका उपचार जारी है।

इसे भी पढ़ें:  डबल ईंजन की सरकार के प्रयासों से हिमाचल में साढ़े चार वर्षों में हुआ अतुलनीय विकासः नड्डा

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया, जिसके चलते कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

वहीं, जिला पर्यटन अधिकारी का कार्यभार संभाल रहे चिरंजी लाल ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर जिप लाइन संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। कई यूजर्स ने पर्यटन विभाग और स्थानीय प्रशासन पर सवाल उठाते हुए ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  कुल्लू पुलिस ने अटल टनल के अंदर मस्ती करने वाले पर्यटकों के खिलाफ कसा शिकंजा

बता दें कि घटना का एक वीडियो, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जिप लाइन की रस्सी अचानक टूटने से बच्ची नीचे गिर पड़ी। इस हादसे ने मनाली में पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now