Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kullu Road Accident: कुल्लू के बंजार में पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत और कई घायल

Kullu Banjar Accident News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई है। दिल्ली और राजस्थान के पर्यटकों सहित 16 घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल
Published on: 4 April 2026
Kullu Road Accident: कुल्लू के बंजार में पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत और कई घायल

Kullu Road Accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शनिवार की रात करीब 9 बजे बंजार इलाके में पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।

इस दर्दनाक घटना में अब तक चार लोगों के जान गंवाने की पुष्टि हुई है, जबकि 16 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए 16 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है और उन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

बताया जा रहा है कि इस गाड़ी में दिल्ली, राजस्थान और चंडीगढ़ समेत देश के अलग-अलग राज्यों से आए लगभग 20 पर्यटक सवार थे। सभी लोग पहाड़ों की वादियों का आनंद लेने निकले थे, लेकिन बंजार के पास अचानक यह हादसा हो गया। जैसे ही दुर्घटना की खबर फैली, स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुँच गए।

इसके कुछ ही देर बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें भी वहां पहुँच गईं और अंधेरे के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर घायलों को बचाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई।

कुल्लू के एसपी मदन वर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। चूंकि इलाका काफी दुर्गम है और रात का समय था, इसलिए बचाव कार्य में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन रेस्क्यू टीमें पूरी जान लगाकर काम कर रही हैं।

प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया है कि लापता लोगों को ढूंढने की हर संभव कोशिश की जा रही है और घायलों के बेहतर इलाज के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि हादसे की असल वजह का पता लगाया जा सके।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharhimachal road accidentHimachal Tourism NewsHimachal updateHP News TodayKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now