Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shrikhand Mahadev Yatra 2025: 10 जुलाई से शुरू होगी श्रीखंड महादेव यात्रा, पहले यहां होगा ऑनलाइन पंजीकरण..!

Shrikhand Mahadev Yatra 2025: 10 जुलाई से शुरू होगी श्रीखंड महादेव यात्रा, पहले यहां होगा ऑनलाइन पंजीकरण..!

Shrikhand Mahadev Yatra 2025: श्रीखंड महादेव, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल है, जो भगवान शिव और पार्वती को समर्पित है। यह स्थान शिव भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है और विश्वभर में इसकी पहचान है। इस वर्ष श्रीखंड महादेव की कठिनतम धार्मिक यात्रा 10 से 23 जुलाई तक आयोजित की जाएगी, जिसमें भाग लेने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Shrikhand Mahadev Yatra 2025: में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस बार यात्रा की सुरक्षा को और कड़ा किया जाएगा। स्पेशल टीम और एनडीआरएफ की तैनाती की जाएगी, और यात्रा पर किसी भी प्रकार के नशे की वस्तु ले जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Shrikhand Mahadev Yatra में 18 से 60 साल के लोग ही कर सकेंगे यात्रा

यह यात्रा हर साल सावन के महीने में की जाती है, जिससे इसमें खतरे की अधिक संभावना रहती है। इस बार यात्रा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पंजीकरण ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा। ऑफलाइन पंजीकरण सिंहगाड बेस कैंप में 14 जुलाई से सुबह पांच से शाम सात बजे तक होगा। इस बार पंजीकरण शुल्क 250 रुपये रखा गया है। 18,570 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड यात्रा के लिए 18 से 60 साल तक की आयु वाले स्वस्थ लोग ही यात्रा कर सकेंगे। पार्वती बाग में रेस्क्यू टीम के साथ चिकित्सक भी तैनात होंगे।

Shrikhand Mahadev Yatra 2025 के लिए यहां बनाए जाएंगे बेस कैंप

सिंहगाड में मेडिकल जांच और पंजीकरण के बाद ही यात्रा पर जाने की अनुमति मिलेगी। यात्रा में पांच बेस कैंप सिंहगाड, थाचडू, कुंशा, भीमडवारी, और पार्वती बाग में बनाए जाएंगे। प्रत्येक आधार कैंप में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट के अधीन मेडिकल, रेस्क्यू और पुलिस की टीमें तैनात होंगी।

Shrikhand Mahadev Yatra 2024 के दौरान सभी अधिकारी कार्यालयों में रहेंगे उपस्थित

Shrikhand Mahadev Yatra 2025 यात्रा के दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे। अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी छुट्टी पर है, तो उसे तुरंत अपने तैनाती कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा। विभाग के प्रमुख अभियंता, मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंताओं को पेयजल आपूर्ति की कमी से संबंधित समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य की जनता को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कदम उठाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Shrikhand Mahadev Yatra 2025 के लिए पंजीकरण कैसे करें?

श्रीखंड महादेव यात्रा 2025 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें।

Aaj Ki KhabrenAstrology & Religionastrology tips IndiaDaily Horoscope HindiHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHindu festival 2025HP News Todaypuja vidhi HindiRashifal Todayreligion news India

Join WhatsApp

Join Now